Friday, June 20, 2025
HomeCRIME NEWSमेरठ: दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी में लाखों की चोरी से हड़कंप, पढ़िए पूरी...

मेरठ: दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी में लाखों की चोरी से हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

मेरठ में आरटीओ कंसलटेंट के घर लाखों की चोरी, चांदी के भगवान भी ले गए, पॉश कालोनी में दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, 2 बाहर बाइक पर घूमते रहे, 1 घंटे तसल्ली से खंगाला घर !

शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। वहीं CCTV में चोरों की तस्वीर कैद हो हुई। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। मामला थाना रेलवे रोड क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी का है।

दरअसल बता दें मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मधुबन कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हो गई। पॉश कालोनी में 3 बाइक सवार युवक आते हैं। तसल्ली से कालोनी में 2 घंटे बिताते हैं, घूमते हैं। इसके बाद 1 युवक दीवार फांदकर तालाबंद घर में घुसता है। 1 घंटे तक घर के भीतर एक एक चीज खंगाल कर चोरी करता है।

 

बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ भगवान की चांदी की मूर्तियां, ज्वैलरी, नकदी और काफी सामान ले गए हैं। देर रात परिवार जब घर पहुंचा ताला खोला तो चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं मकान और कालोनी में लगे अन्य कैमरों में बाइक सवार युवक नजर आ रहे हैं। वहीं एक युवक घर के अंदर घुसता भी नजर आ रहा है।

 

बंद घर में दीवार फांदकर घुसा चोर

आटीओ में कंसलटेंट नीरज कुमार बत्रा मधुबन कालोनी मे ंपरिवार सहित रहते हैं। नीरज के बेटे निखिल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दादाजी सरुप लाल बत्रा की तबियत अचानक खराब हो गई। मम्मी, पापा दादाजी को लेकर सुशीला जसवंत राय अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने दादाजी को भर्ती कर लिया। बाद में निखिल भी घर में ताला लगाकर अस्पताल में खाना लेकर चला गया।

परिवार घर लौटा तो देखा चोरी हो गई

रात करीब 8.30बजे जब परिवार घर लौटा कमरे का ताला खोला तो देखा कि पूरा घर बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। सारा सामान अस्त व्यस्त था। घर से नकदी, जेवरात, भगवान की मूर्ति आदि गायब थी। तब परिवार को लगा कि घर मे चोरी हुई है। इसके बाद परिवार ने रेलवे रोड थाने पर सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची।

कालोनी में घूमते रहे दो युवक

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की साथ ही घर में लगे सीसीटीवी और आसपास कालोनी के घरों में लगे सीसीटीवी चैक किए। सीसीटीवी में 3 युवक बाइक पर आते दिखे। ये युवक बत्रा के घर के बाहर घूमते रहते हैं। बाद में 1 युवक दीवार फांदकर घर में घुसता दिख रहा है। 2 युवक बाहर ही बैठे रहते हैं। काफी देर बाद चोर घर में से बाहर निकलता है। इसके बाद तीनों युवक बाइक पर फरार हो जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों को तलाश रही है। लाखों रुपए की चोरी बताई जा रही है।

पड़ोसियों ने डांटा भी था

बत्रा परिवार के घर चोरी की घटना की खबर कालोनी में फैली तो पड़ोस में रहने वाले परिवारो ंने बताया कि उन्होंने कालोनी में दो युवकों को घूमते देखा था। वो बत्रा के घर के बाहर घूम रहे थे। जब उन्हें डांटा तो वो भागे।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर क्राइम का कहना है कि अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की है सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments