Homeउत्तर प्रदेशMeerutमंदिर के शिलान्यास के लिये मुख्यमंत्री योगी से मिले

मंदिर के शिलान्यास के लिये मुख्यमंत्री योगी से मिले

-

  • मेरठ शताब्दीनगर में श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट बना रहा चिकित्सालय और सेवा सदन भी।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शताब्दीनगर में श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की तरफ से बनने जा रहे भव्य मंदिर, चिकित्सालय और सेवासदन के शिलान्यस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने के लिये मंदिर के ट्रस्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आज मुलाकात की।

 

 

श्री अग्रसेन सेवा की तरफ से बनने वाले मंदिर का शिलान्यास छह मार्च को किया जाएगा। इस मौके पर राज्य सभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल और केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।

इस संबंध में सोमवार को प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, महामंत्री गिरीश बंसल, जय प्रकाश अग्रवाल, राकेश गुप्ता बिल्डर्स, विनीत अग्रवाल शारदा, सुधीर हलवासिया और सुरेश चंद गुप्ता मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें शिलान्यास कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वो नौ मार्च को जब मेरठ आएंगे, तब मंदिर स्थल पर जरुर आएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts