HomeAccident NewsMirzapur accident: यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा, चार की...

Mirzapur accident: यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा, चार की मौत और तीन घायल

-

– तेलंगाना के यात्री महाकुंभ स्नान कर जा रहे थे वाराणसी, तीन हुए घायल।


मिर्जापुर। दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से वाराणसी लौटते समय तेलंगाना का एक यात्री वाहन सड़क किनारे खड़ा ट्रक से टकरा गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात लालगंज-मिजार्पुर रोड पर तुलसी गांव स्थित किसान ढाबा के पास हुआ।

 

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के यात्रियों का वाहन प्रयागराज से संगम स्नान कर लौट रहा था। वाहन की रफ्तार तेज थी। वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी और थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मिजार्पुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

उपचार के दौरान तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के चित्र (44), विशाल (20), वेंकट रेड्डी (40) और माल रेड्डी (40) ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल मोतीला (40)संगारेड्डी, तेलंगाना, वीरेंद्र कुमार (32) शंभूपुरा, वाराणसी और राहुल (26) वाराणसी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts