HomeAccident NewsBallia road accident: पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, पांच...

Ballia road accident: पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

-

– बेटी के यहां से लौट रहा था परिवार, पांच की हालत गंभीर


बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केथौली पेपर मिल के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची सभी घायलों को इलाज के लिए बांसडीह सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। अन्य को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

दोकटी के घतुरी टोला निवासी व प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश गोंड परिवार और नाते-रिश्तेदारों के साथ गाजीपुर के महडोर गांव स्थित लड़की के यहां कलेवा लेकर गए थे। देर रात सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार की कार कैथौली पेपर मिल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने संजय गोंड (28) पुत्र शिव शंकर व कुबेर शाह (38) पुत्र शिवजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में लड्डू (7) पुत्र संजय, जय शंकर (38) पुत्र नूरी यादव, अभिषेक कुमार (18) वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी दक्षिण टोला, प्रीतम (22) पुत्र पुरुषोत्तम निवासी धतूरी टोला, अमित कुमार (42) पुत्र हीरालाल निवासी बलुआ घायल हो गए।

सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत बांसडीह प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। शव को पोस्मार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा दिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts