Homepolitics newsअमेरिका से लौटे पीएम मोदी,सीएम फेस पर लगाएंगे अंतिम मोहर

अमेरिका से लौटे पीएम मोदी,सीएम फेस पर लगाएंगे अंतिम मोहर

-

एजेंसी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से स्वदेश लौटने के बाद, अब दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा जोरों पर है। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। सीएम की रेस में तमाम बड़े नाम चल रहे हैं। दिल्ली में 19-20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री की शपथ की संभावना जताई जा रही है। उससे पहले बैठकों का दौर जारी है।

दिल्ली चुनाव में शानदार जीत के बाद हुई  मीटिंग में पार्टी के संगठन मंत्री बीएल संतोष, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद हर्ष मल्होत्रा और गाजियाबाद के संसद अतुल गर्ग सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली के राजनितिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई।
शनिवार शाम भी बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री की बैठक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद महामंत्री की ये पहली बैठक है। शाम 4 बजे बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस मीटिंग में संगठन के चुनाव को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। साथ ही विधानसभा चुनावों में पार्टी की परफॉर्मेंस की भी समीक्षा होगी।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कौन-कौन दिग्गज नेता हैं, जिनके इस रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को सीएम के शपथग्रहण की संभावना जताई जा रही है। उससे पहले 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts