HomeCRIME NEWSमहिला के साथ लूटपाट करने वाले को पुलिस ने गोली मारी

महिला के साथ लूटपाट करने वाले को पुलिस ने गोली मारी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में महिला के साथ 12 दिन पहले लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को जय दुर्गा ज्वेलर्स पीएसी के पास रुड़की रोड पर दो बदमाशों ने एक महिला से लूट का प्रयास किया था। इस मामले में थाना पल्लवपुरम द्वारा दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। वहीं, जांच में मुजफ्फरनगर तितावी के रहने वाले विकास उर्फ मिन्टू पुत्र दुष्यन्त राणा और विहान उर्फ सागर के नाम सामने आए। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही थी।

शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। पुलिस टीम ने कृष्णा नगर से जटौली मार्ग पर श्मशानघाट के सामने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। आरोपी पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts