spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsBasti accident: बस्ती में ट्रैक्टर-ट्राली की कार से जोरदार टक्कर, चार लोगों...

Basti accident: बस्ती में ट्रैक्टर-ट्राली की कार से जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

-

  • सूचना पर पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। घटना पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर तिराहे की है। जहां कार में सवार होकर चार लोग बभनान की तरफ जा रहे थे। बेनीपुर तिराहे के पास टेंट के सामान से लदे ट्रैक्टर ट्राली से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कर के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार 27 वर्षीय रोहित पुत्र स्व. साहबदीन निवासी शेरपुर थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या, 24 वर्षीय पवन पुत्र जोखू प्रसाद निवासी खमरिया बुजुर्ग थाना छपिया जिला गोंडा, 22 वर्षीय मोनू पुत्र रामजी व 24 वर्षीय सोमनाथ पुत्र राम जी निवासी बाबा बागेश्वर नगर थाना गौर जनपद बस्ती की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीओ हरैया संजय सिंह भी घटनास्थल पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया। हादसे की मुख्य वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मृतकों को दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts