Homeदेशमहाकुंभ में अवतार बनकर उभरी ईशा

महाकुंभ में अवतार बनकर उभरी ईशा

-

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हाल ही में पवित्र महाकुंभ मेला में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में मौजूद कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान ईशा ने साफ किया कि वो यहां बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक सनातनी के रूप में आई हैं। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन चुका है। अब ईशा के सनातनी अवतार को देखते हुए कई लोगों के रिएक्शन्स आए।

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा- ह्यबॉलीवुड एक्टर्स का काम दूसरों पर कमेंट करना नहीं है। मैं यहां बॉलीवुड एक्टर्स के इरादे से नहीं, बल्कि सनातन धर्म के अनुयायी के रूप में आई हूं। मैं एक बेटी और भारतीय के रूप में यहां आई हूं। महाकुंभ में अपने सफर के दौरान ईशा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो संगम के पवित्र पानी में डुबकी लगाने की तैयारी कर रही थीं। इसके अलावा उन्होंने महाकुंभ के आयोजन के बारे में भी बहुत कुछ कहा। ईशा ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार महाकुंभ में व्यवस्थाएं बहुत बेहतर और सुसंगत रही हैं। उन्होंने कहा, ह्यभारत में ऐसा आयोजन किसी और देश में नहीं हो सकता। महाकुंभ का अनुभव पूरी दुनिया देख रही है और ये दुनिया को भारत की आस्था और धर्म से परिचित करा रहा है।

ईशा ने लोगों से अपील करते हुए कहा- ह्यचाहे आप धर्म के लिए आएं या कर्म के लिए, लेकिन महाकुंभ जरूर आएं। ये एक ऐतिहासिक अवसर है और यहां का माहौल दिव्य और भव्य है। उन्होंने महाकुंभ में आई दूसरी बॉलीवुड हस्तियों का भी जिक्र किया, जिनमें अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, कबीर खान और रेमो डिसूजा जैसे लोग शामिल थे।

ईशा गुप्ता की पिक्चर्स और वीडियोज पर कई यूजर्स ने कमेंट किया। ईशा की तस्वीरें देखने के बाद जहां उनके फैंस ने काफी पसंद किया। ईशा के फैंस ने दिल वाले इमोजी बनाए। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तस्वीरों को देखने के बाद कई मजेदार कमेंट्स करना भी शुरू कर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts