HomeAccident NewsBallia accident: बेकाबू कार मकान से टकराई, एक की हुई मौत

Ballia accident: बेकाबू कार मकान से टकराई, एक की हुई मौत

-

  • गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते उड़ गए परखच्चे, दो लोग गंभीर।

बलिया। एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। उधर, घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी कौशल सिंह (40) पुत्र रणजीत सिंह अपने दो रिश्तेदारों मंटू सिंह (32) पुत्र चंद्रभान सिंह और रितेश सिंह (27) पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी फरीदपुर (पचखोरा) थाना गड़वार के साथ सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे।

बहेरी चट्टी के पास चालक को झपकी आ गई। जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पास में स्थित मकान से टकराते हुए गड्ढे में चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

वहीं घटना की सूचना चौकी इंचार्ज मासूमपुर सूर्यनाथ यादव को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चालक के बगल में बैठे गंभीर रूप से घायल कौशल सिंह को काफी प्रयास के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को सीएचसी सिकंदरपुर भिजवाया। जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts