Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सिर में फरसा मारकर हेड कांस्टेबल को किया लहूलुहान

मेरठ: सिर में फरसा मारकर हेड कांस्टेबल को किया लहूलुहान

-

  • बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर किया पथराव, आरोपी हुए गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव में बकाया ज्यादा होने पर बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। दोनों ने टीम पर पथराव करने के साथ ही विजिलेंस के हेड कांस्टेबल के सिर में फरसा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह विजिलेंस की टीम सिंधावली गांव में सतीश के घर पर बिजली कनेक्शन काटने गई थी। कनेक्शन काटते समय सतीश व उसके बेटे राजन ने विजिलेंस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसका विजिलेंस टीम ने विरोध किया। आरोप है कि गुस्साए पिता-पुत्र ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने विजिलेंस में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के सिर पर फरसे से हमला कर दिया। सिर में फरसा लगने से हेड कांस्टेबल राहुल लहूलुहान हो गए। हेड कांस्टेबल को लहूलुहान देखकर विजिलेंस टीम में
हड़कंप मच गया।

विजिलेंस टीम ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts