HomeCRIME NEWSभाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री को मारी गोली, हालत गंभीर

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री को मारी गोली, हालत गंभीर

-


लोनी। कोतवाली क्षेत्र के सिरौली गांव में विवाद के बाद पड़ोसियों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री पिंटू को गोली मार दी। आरोपियों ने एक के बाद एक कुल चार गोली मारी। गोली लगने से घायल हुए पिंटू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सिरौली गांव में पिंटू परिवार के साथ रहते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री हैं। उनके पिता सतवीर दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी हैं। सतवीर ने बताया कि पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले मोनू व उसके तीन साथियों ने रात आठ बजे पिंटू को फोनकर घर के नजदीक मंदिर में बुलाया। पिंटू के आते ही मोनू ने पिस्टल निकालकर उसे चार गोली मार दी। एक गोली सीने, एक कमर और दो पीठ में लगी है।

गोली लगते ही पिंटू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मंदिर की ओर दौड़े तो चारों हमलावर दूसरे रास्ते से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पूरी रात सर्जरी कर चिकित्सकों ने उनके शरीर से गोलियां निकाल दी हैं। पिता सतवीर का कहना है कि अभी तक वह बेटे को देख नहीं पाए हैं। वह आईसीयू में भर्ती है और उसे होश नहीं आया है। सतवीर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम लगातार दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना के पीछे का राज पता चलेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts