HomeEducation Newsजलवायु परिवर्तन पर हुआ दो पुस्तकों का विमोचन

जलवायु परिवर्तन पर हुआ दो पुस्तकों का विमोचन

-

  • जलवायु परिवर्तन पर गहन मंथन की आवश्यकता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ कालेज में दो पुस्तकों का विमोचन प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार रावत तथा विवेक गर्ग, सचिव प्रबंध समिति द्वारा किया गया। दोनों पुस्तके जलवायु परिवर्तन व आपदा प्रबंधन जोखिम व आपदा तैयारियों से संबंधित है। एक पुस्तक के संपादक संयुक्त रूप से प्रोफेसर राजीव कुमार एवं प्रोफेसर नीरज तोमर भूगोल विभाग है।

 

 

यह पुस्तक जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं की तीव्रता, प्रबंधन एवं संपोषणीय भविष्य से संबंधित नीतियों पर आधारित है दूसरी संपादकीय पुस्तक जलवायु परिवर्तन व प्राकृतिक आपदाएं: तैयारी, अल्पीकरण व प्रबंधन नीतियों पर आधारित है इसके संपादक प्रोफेसर नीरज तोमर है।

दोनों पुस्तकें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शोध छात्रों व भविष्य में आपदा से संबंधित नीतियां बनाने हेतु कारगर साबित होगी। इस अवसर पर प्राचार्य व सचिव महोदय, मेरठ कॉलेज मेरठ एवं भूगोल विभाग अध्यक्षा प्रोफेसर अनीता मलिक द्वारा दोनों संपादकों को ढेरों शुभकामनाएं एवं भविष्य में ऐसे ही तत्पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा व प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ पूनम चौधरी, डा बीपी यादव, जितेंद्र कुमार व भूगोल विभाग के शोध छात्र व छात्राएं उपस्थित रहें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts