HomeAgra Newsमंदिर में सुबह हुआ रिश्ता, दोपहर में फेरे, शाम को जेवर लेकर...

मंदिर में सुबह हुआ रिश्ता, दोपहर में फेरे, शाम को जेवर लेकर भाग गई दुल्हन

-

  • फेरों के बाद जेवर लेकर भागी दुल्हन, मुकदमा दर्ज।

आगरा। 12 घंटे की शादी चर्चा का विषय बन गई है। सुबह रिश्ता तय हुआ, जिसके बाद दोपहर में ही मंदिर में दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए। शाम को दुल्हन ने ऐसा कारनामा कर डाला, कि दूल्हे के होश उड़ गए।

एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक का बुधवार को मंदिर में रिश्ता तय हुआ। दोपहर में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। शाम को परिवार वालों को विदा करने के बहाने दुल्हन फरार हो गई। दूल्हे के घरवालों ने पीछा करके शादी कराने वाले युवक और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात की। उसने बताया कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। बताया कि परिवार गरीब है। उसके लिए 35 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस पर वह तैयार हो गए।

युवती को देखने के लिए बुधवार का दिन तय किया गया। सनी के परिवार वाले रामबाग स्थित एक मंदिर में आ गए। युवती के साथ बिचौलिये सहित उसकी बहन और जीजा आए थे। पसंद आने पर उन्होंने युवती को सोने की अंगूठी पहना दी। इसके बाद पंडित को बुलाकर सात फेरे भी ले लिए। शाम को परिवार के लोग घर आ गए।

तभी दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए एक आॅटो बुलाया। दुल्हन भी बहन को विदा करने के लिए आॅटो में बैठ गई। इस पर सनी को शक हो गया। वह परिवार के लोगों के साथ आॅटो के पीछे लग गए। रास्ते में रोक लिया। इस दौरान बिचौलिये और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। दुल्हन और उसकी बहन भाग गए।

सनी ने आरोप लगाया कि बिचौलिया शादी कराने के लिए 35 हजार रुपये ले चुका था। वहीं दुल्हन को भी सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र पहनाए थे। उन्होंने को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts