- मेरठ नगर निगम शुरू करने जा रहा है वार्डवार कुत्ता पकड़ो अभियान।
शारदा रिपोर्टर
मेरठ। शहर की जनता को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम जल्द वार्डों में अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। ताकि, जनप्रतिनिधि के द्वारा ना केवल वार्डवासियों को जागरूक किया जा सके। बल्कि, इस अभियान के जरिए स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती संख्या को कम किया जा सके।