Homeदेशभूटान नरेश ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

भूटान नरेश ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

-

प्रयागराज। महाकुंभ में देश के साथ-साथ विदेश से भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। इस बीच मंगलवार को भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक ने भी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

भूटान के राजा ने अरेल घाट पर डुबकी लगाई। भूटान नरेश की तस्वीरें खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा कीं. बता दें कि पड़ोसी देश के राजा आज सुबह 10 बजे विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे थे। वह हेलिकॉप्टर से अरेल घाट पहुंचे, जहां उन्होंने स्नान किया।

बता दें कि तीन दिन पहले 1 फरवरी को 77 देशों के 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है। इसमें कई देशों के राजयिकों के साथ ही उनका परिवार भी शामिल था। महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले 77 देशों में रूस, मलेशिया, बोलीविया, जिम्बाब्वे, लातविया, उरुग्वे, नीदरलैंड, मंगोलिया, इटली, जापान, जर्मनी, जमैका, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड, कैमरून, यूक्रेन, स्लोवेनिया और अर्जेंटीना जैसे देशों के राजनयिक शामिल हैं। यूपी सरकार ने एक बयान में कहा कि राजनयिकों ने यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों पर खुशी जताई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts