HomeBudget 2025मधुबनी आर्ट की साड़ी पहन राष्ट्रपति से मिलीं वित्त मंत्री

मधुबनी आर्ट की साड़ी पहन राष्ट्रपति से मिलीं वित्त मंत्री

-

एजेंसी नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश की उम्मीदों का बजट पेश करने जा रही हैं। इससे पहले वित्त मंत्री अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर बजट पेश करने के लिए मंजूरी मांगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट को अपनी मंजूरी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई और शुभकामनाएं दीं।

बजट से पहले दही-चीनी खिलाने की परंपरा रही है। दरअसल, भारतीय संस्कृति में दही-चीनी को शुभ शगुन माना जाता है। किसी भी अच्छे काम के लिए जाने से पहले दही-चीनी खिलाई जाती है। वित्त मंत्ती को बजट पेश करने की औपचारिक अनुमति देना इसी रस्म के साथ कंप्लीट होता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ‘बजट डे लुक’ हर साल की तरह इस बार भी खास है। इस बार उन्होंने आॅफ व्हाइट कलर की बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है। उन्होंने मधुबनी आर्ट और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को सम्मान देने के लिए साड़ी पहनी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts