HomeDelhi Newsकांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन का हुआ उद्घाटन

कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन का हुआ उद्घाटन

-


नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में नये पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस का पुराना मुख्यालय लुटियंस बंगला जोन में 24 अकबर रोड पर स्थित था। लेकिन अब कांग्रेस मुख्यालय का नया पता कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन हो गया है। नये बिल्डिंग की आधारशिला सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को रखी थी।

बता दें, कि कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा गया है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय 24 अकबर रोड है। लगभग एक सदी तक कांग्रेस पार्टी यहीं से संचालित की गई। साथ ही 24 अकबर रोड, इतिहास और राजनीतिक महत्व से भरा हुआ है। ठीक 47 साल पहले आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी कांग्रेस से अलग हुए गुट को अकबर रोड स्थित बंगले में स्थानांतरित कर दिया था। इस समय पार्टी के पास केवल मुट्ठीभर वफादार लोग बचे थे।

कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा यह बहुत अच्छा संकेत है। देश को एक जीवंत विपक्ष की जरूरत है। सभी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवादी ताकतों के लिए एक साथ आने का यह बहुत स्वागत योग्य अवसर है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts