Homemausamधूप निकलने से लगा हाड़ कंपाने वाली ठंड पर ब्रेक

धूप निकलने से लगा हाड़ कंपाने वाली ठंड पर ब्रेक

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच मौसम ने मेरठ को बड़ी राहत दे दी। दिनभर धूप निकली और शीतलहर पर ब्रेक लगा रहा। मौसम के इस मिजाज से दिन का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस उछलकर सामान्य से ऊपर पहुंच गया।

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आज भी कोहरे, धूप और शीतलहर की आंख-मिचौली जारी रह सकती है। मंगलवार को दिन में धूप जरूर निकली। लेकिन सर्द हवाओं से ठंड का अहसास होता रहा। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के चलते कोहरे का असर बढ़ सकता है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 18 जनवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की से मध्यम बारिश एवं ओलावृष्टि के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 19.5 एवं नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार के सापेक्ष दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जबकि रात में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। इससे दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 2.5 एवं 3.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुए। मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात से भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन बारिश की गतिविधियां 18 जनवरी को चरम पर रहेंगी।

वहीं, मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 134 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है। जनपद मेरठ में मंगलवार सुबह को धूप निकली। न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अभी ठंड का असर बना रहेगा। कोहरे और पाले के चलते कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, अगर बात करें सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की तो डॉ. यूपी शाही के मुताबिक अभी सर्दी का असर बना रहेगा।

जबकि, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ेगा। मेरठ में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही। जनवरी महीने में कई दिनों बाद सोमवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts