HomeCRIME NEWSसहारनपुर: नानौता पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन...

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

-


सहारनपुर न्यूज़, संवाददाता |

 

जनपद सहारनपुर के नानौता पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल जानकारी अनुसार बता दें पिछले महीने के 18 तारीख को इन तीनों लुटेरों ने बाइक पर जा रही दंपत्ति से पर्स की लूटपाट की थी, तब से नानौता पुलिस को इन लुटेरों की तलाश थी।

वहीं एसपी देहात सागर जैन ने प्रेसवार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार की शाम को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया पुलिस ने भी घेराबंदी करके तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त 3 तमंचे, 5 जिंदा और खोखा कारतूस व महिला से लूटे गए पर्स के ₹3000, आधार कार्ड और अन्य चीज बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधी इतिहास भी है और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी इन्होंने दिल्ली से चोरी की थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts