HomeCRIME NEWSमेरठ पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल, गोकशी...

मेरठ पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल, गोकशी की घटना को देता था अंजाम

-

  • लोहिया नगर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़,
  • पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश,
  • पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार देर रात लोहिया नगर पुलिस को चेकिंग के दौरान उस समय बड़ी कामयाबी मिल गई जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बदमाश की घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया। तभी बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

सोमवार देर रात लोहिया नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दौराला क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाला लिसाड़ी गेट के श्याम नगर का रहने वाला बदमाश कल्लू उर्फ दानिश जुर्रानपुर की तरफ से बजोट गांव की तरफ जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाश की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। लेकिन, बाइक सवार ने अपनी बाइक को मोड़ दिया और भागने का प्रयास करने लगा। तभी उसकी बाइक से फिसल गई और वह गिर पड़ा। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी।

पुलिस की जवाबी गली में दानिश के पैर में गोली जा लगी जिसके बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बदमाश दानिश पर दौराला लिसाड़ी गेट सहित लोहिया नगर में गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं और उसने कुछ समय पहले दौराला क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुट गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts