तिरुपति में भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से व्यथित हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

Share post:

Date:


नई दिल्ली: तिरुपति में भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तिरुपति में भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं की मौत की खबर सुनकर व्यथित हैं और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि तिरुपति में भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

तिरुमला पर्वतीय क्षेत्र में स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात को वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव: महाभारत कालीन धरोहर की दिखेगी झलक

नगर पंचायत के सहयोग से कल से शुरू...

नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा सस्ता फ्लैट

मेडा दे रहा आफर, आठ साल पुरानी कीमतों...

आयुष मंत्रालय की समिति में सदस्य बने वाजपेयी

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय...