HomeAccident NewsRampur Accident: उत्तराखंड रोडवेज बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत, मची चीख...

Rampur Accident: उत्तराखंड रोडवेज बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत, मची चीख पुकार, चालक की मौत, करीब 13 यात्री घायल

-

  • दिल्ली से हल्द्वानी जा रही थी बस, कंडक्टर समेत 13 यात्री जख्मी।

रामपुर। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस नैनीताल हाईवे पर बिलासपुर के पास चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई जबकि कंडक्टर समेत 13 यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है।

दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस (UK04-PXA-2187) शनिवार सुबह करीब 5 बजे बिलासपुर थाने के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बस में कुल 12 यात्री और चालक-परिचालक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक रमनदीप सिंह (निवासी करीमगंज, थाना बहेड़ी, बरेली) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कंडक्टर समेत 12 यात्री घायल हुए। इन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलासपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार यात्रियों की हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इन घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) काठगोदाम राजेंद्र कुमार और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। एजीएम ने बताया कि बस हल्द्वानी डिपो की थी और इसमें चालक-परिचालक समेत कुल 14 लोग सवार थे।

हादसे का प्राथमिक कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक चालक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts