HomeAccident Newsबठिंडा में बस नाले में गिरी, आठ की मौत

बठिंडा में बस नाले में गिरी, आठ की मौत

-


एजेंसी, नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा में एक बस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। बठिंडा शहर के विधायक जगरूप सिंह गिल ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। विधायक ने बठिंडा शहर के शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां वर्तमान में 18 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। बठिंडा के सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने विधायक को घटना की जानकारी दी।

बठिंडा शहर के विधायक जगरूप सिंह गिल ने मीडिया को बताया, ह्यपांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में करीब 18 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हादसा बठिंडा के जीवन सिंह वाला गांव के पास हुआ, जब एक बस पुल से टकराने के बाद नाले में गिर गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान जारी है। निजी बस तलवंडी साबो से बठिंडा शहर जा रही थी, तभी बस फिसलकर नाले में गिर गई। बचाव कार्य की निगरानी के लिए शीर्ष नागरिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जिला प्राधिकारियों की ओर से मृतकों की पहचान की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस पहले पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंदे नाले में गिरी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts