Homeउत्तर प्रदेशMeerutहरभजन और आशीष नेहरा की गेंदबाजी ने किया परेशान

हरभजन और आशीष नेहरा की गेंदबाजी ने किया परेशान

-

  • पूर्व श्रीलंकन क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान पहुंचे मेरठ, यशस्वी को बताया भविष्य का स्टार,

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान व स्कूप शॉट को निजात करने वाले आॅलराउंडर तिलकरत्ने दिलशान ने कहा कि उन्हे अपने क्रिकेटिंग करियर में किसी गेंदबाज के सामने दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने हमेशा पहली गेंद से ही अटेकिंग क्रिकेट खेला, लेकिन भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह और आशीष नेहरा ने उन्हें काफी परेशान किया। वर्तमान में उन्हें भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल काफी पंसद है उन्होंने कहा वह काफी आगे जाएंगे। उन्होंने मेरठ के बल्लों की भी तारीफ की और कहा कि उनका खुद का ब्रांड भी मेरठ का ही है। उन्होंने यह बाते शुक्रवार को यहां बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दिलस्कूप स्पोर्टस सिंथीसिस एडवॉन स्पोटर्स एकेडमी के शुभारंभ के मौके पर कही।

दिलस्कूप स्पोर्टस सिंथीसिस एडवॉन स्पोटर्स एकेडमी की शुरूआत अब मेरठ में हो रही है। इसमें क्रिकेट के अलावा सभी खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीलंका, आॅस्ट्रेलिया आदि देशों के लेजेंड्स क्रिकेटर यहां युवाओं को अपना अनुभव देंगे। मेरठ, नोएडा के साथ आज चार शहरों में इसकी शुरूआत हो रही है। श्रीलंका, दुबई, आॅस्ट्रेलिया में भी एकेडमी की शुरूआत होगी। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के बच्चों से भी वार्ता की और उनके कई सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि आर अश्विन एक महान गेंदबाज हैं। उन्होंने सही वक्त पर सन्यास लेने का फैसला लिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा काम किया है और अभी भी वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, यह उनके लिए सन्यास लेने का सही वक्त है।

मेरठ के बल्लों की भी की तारीफ: उन्होंने मेरठ के बल्लों की भी तारीफ की। खुद मेरठ के बल्ले से खेलते थे। आज काफी संख्या में खिलाड़ी मेरठ के बने बल्लों से खेलते हैं। उनका खुद का ब्रांड भी मेरठ का ही है। पाकिस्तान में श्रीलंका टीम में आतंकवादी हमले को लेकर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। श्रीलंका के खिलाड़ी इस समय काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी हाल में न्यूजीलेंड से भी सीरीज जीती है। श्रीलंका के युवा क्रिकेटर अच्छा कर रहे हैं और उनका भविष्य भी अच्छा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts