Homeउत्तर प्रदेशMeerutईसाई परिवार में पैदा हुआ बेटा, मां ने करा दिया खतना

ईसाई परिवार में पैदा हुआ बेटा, मां ने करा दिया खतना

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक ईसाई परिवार में पैदा हुए बेटे का खतना उसकी मां ने बिना पिता को बताए करवा दिया। पहले तो महिला बेटे को लेकर मायके चली गई। फिर बिना बताए उसका खतना करवा दिया। ऐसे में नाराज पिता ने अब केस दर्ज करवाया है।

कंकरखेड़ा की पॉश कॉलोनी निवासी अधिवक्ता ने पत्नी और ससुरालियों पर बेटे के धर्मांतरण और खतना कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बेटे की कस्टडी मांगने पर उसे इत्या की धमकी दी गई है। थाना पुलिस पर तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब एसएसपी के आदेश के बाद कार्रवाई की गई है। सीओ दौराला को निगरानी के लिए आदेश दिया है।

गणपति एन्क्लेव कॉलोनी निवासी अधिवक्ता ने एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा को बताया था कि बड ईसाई है। बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में मुस्लिम युवती से शादी की थी। वर्ष 2016 में उन्हें बेटा हुआ था। बताया कि आपसी विवाद के बाद मार्च 2024 से उनकी पत्नी मायके में रह रही है और बेटे को साथ ले गई थी। पत्नी ने परिवार के साथ मिलकर बेटे का खतना करा दिया है और उसका धर्मातरण करा दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर दर्ज कर ली गई है। महिला और अधिवक्ता के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts