Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसपा सांसद बर्क के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज

सपा सांसद बर्क के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज

-

  • विजिलेंस टीम को जांच में ज्यादा मिला लोड, टीम को धमकाने का भी आरोप,

संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे बिजली के मीटर में गड़बड़ी पाई गई है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे बिजली के मीटर में गड़बड़ी पाई गई है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में टीम को ज्यादा मिला लोड मिला है। साथ ही टीम को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। बिजली विभाग की एक टीम गुरुवार को बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंची। टीम ने यहां बिजली के उपयोग में अनियमितताओं को चिह्नित किया है। टीम ने यहां मीटर रीडिंग, एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की भी जांच की।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अब बिजली विभाग लैब पर इस मीटर की जांच करा रहा है। लैब से तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर सांसद के आवास पर लगा दिया गया है। पुराना मीटर को सील किया गया है। इस मीटर की जांच कराई जाएगी। प्राथमिक जांच पड़ताल में मीटर यूनिट में गड़बड़ी मिली है।

पुराना मीटर सांसद आवास से उतारकर सील कर दिया गया है। उसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी होगी तो जानकारी जांच के बाद सामने आ जाएगी। भारी फोर्स के साथ एहतियाती तौर पर गए थे। हालांकि शांतिपूर्ण माहौल में कार्य किया गया है। -विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, संभल

गोदाम को बना दिया ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन

बिजली विभाग की टीम ने सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल और हयातनगर में 20 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। नवाबखेल मोहल्ले में एक गोदाम को ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बना रखा था। टीम को गोदाम पर चोरी की बिजली से 11 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले हैं। विभाग ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts