Homeउत्तर प्रदेशMeerutनिजीकरण के विरोध में दिया धरना

निजीकरण के विरोध में दिया धरना

-

  • कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शोहराबगेट बस डिपों पर हुई सभा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आहवान पर गुरुवार को परिवहन निगम के मेरठ क्षेत्र की सोहराबगेट डिपो, मेरठ शाखा के कर्मचारियों की एक सभा नीरज शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

इस दौरान राष्ट्रीकृत मार्गों पर निजी बसों के संगठित अवैध और अनाधिकृत संचालन एवं इन्ही मार्गों पर अन्य छोटी-बढ़ी गाड़ियों द्वारा की जा रही अनियंत्रित डग्गामारी के विरोध में चर्च की गई। बताया गया कि, परिवहन निगम की बहुमूल्य संपत्तियों एवं इसके कारोबार को निजी हाथों में सौंपने पर रोडवेज कर्मचारियों का क्या होगा। उन्होंने विभिन्न प्रस्तावित व लागू की जा रही योजनाओं पर पुनर्विचार कर इसे रोकने तथा परिवहन निगम कर्मचारियों की प्रमुख मांगों की समयबद्ध पूर्ति हेतु रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ०प्र० शाखा सोहराबगेट डिपो द्वारा बस स्टेशन पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारी संख्या में कर्मचारियों ने भागेदारी की।

जिसमें प्रमुख रूप से विपिन त्यागी, संजय कुमार राणा, अनुज कुमार, अजय कुमार, प्रवीन सिद्धू, वेदपाल सिंह अध्यक्ष, राजेश कुमार, अनुज कुमार, सारिका सक्सैना, भावना खरे, भारतवीर, सतेन्द्र सिंह, शिव कुमार,श एवं अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts