spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्माग के साथ प्रदूषण की मार भी झेल रहा शहर

स्माग के साथ प्रदूषण की मार भी झेल रहा शहर

-

  • मौसम विभाग के अनुसार अभी आगे और सताएगी सर्दी पढेगा कोहरा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को एनसीआर में 5वां सबसे प्रदूषित शहर मेरठ रहा। यहां का एक्यूआई बढ़कर 235 पहुंच गया। वहीं, रात को ठंड फिर से बढ़ गई है, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक आ गया है। हवा की रफ्तार कम होने के बाद मेरठ में स्मॉग का असर दिखाई देने लगा है। जिसके चलते हवा प्रदूषित हो रही है। इससे पहले 26 नवंबर को मेरठ में एक्यूआई 237 दर्ज किया गया था। इसके बाद से एक्यूआई में काफी गिरावट आ गई थी।

बारिश के चलते मेरठ का एक्यूआई 9 दिसंबर को 63 भी दर्ज किया गया। जबकि, सर्दी बढ़ने के साथ ही रात में लोग ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण वेस्ट यूपी के शहरों में ठंड बढ़ती जा रही है। सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि, मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, अगले कुछ दिनों में मौसम में ओर बदलाव आएगा और ठंड आगे ओर भी बढ़ेगी।

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के शहर अब मौसम और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। सोमवार को जहां नजीबाबाद और बुलंदशहर प्रदेश का पांचवा सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं मेरठ ठंड और प्रदूषण की चपेट में आ गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि एक्यूआई 303 दर्ज हुआ, जो अत्यंत खराब श्रेणी में है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 24 घंटे में मेरठ समेत वेस्ट यूपी में रात/सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और 3.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वेस्ट यूपी में देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts