Homepolitics newsविधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष ने अतुल प्रधान को बाहर फेंकने को कहा

विधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष ने अतुल प्रधान को बाहर फेंकने को कहा

-

  • विधानसभा अध्यक्ष ने कहा विधायकी खत्म करवा दूंगा ।

एजेंसी, लखनऊ। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरे दिन हंगामा हो गया। विधानसभा अध्यक्ष महाना ने सपा विधायक अतुल प्रधान को बाहर निकाल दिया। कहा- इन्हें उठाकर बाहर फेंको। आपकी विधायकी खत्म करवा दूंगा। इसके बाद मार्शल विधायक को उठाकर बाहर ले गए। हुआ यूं कि विपक्ष ने गोरखपुर एम्स से जुड़ा सवाल पूछा। जवाब में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- ये सब लोग सिर्फ गले की खराश दूर करने यहां आते हैं।

हम विक्स की टिकिया रखवा देते हैं। सब लोग खा लें और गले की खराश दूर करें। यह सुनते ही सपा विधायकों ने हंगामा कर दिया। वेल तक पहुंच गए और स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्ट हैं, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाने लगे। यह देखकर विधानसभा अध्यक्ष खड़े हो गए। इसी बीच वित्र मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- ये बर्दाश्त नहीं होगा। पीठ इसमें हस्तक्षेप करे। महाना ने सपा विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। इस पर महाना गुस्सा हो गए।

सपा विधायकों के हंगामे के बीच महाना अपनी सीट छोड़कर खड़े हो गए। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ये बर्दाश्त नहीं होगा। पीठ इसमें हस्तक्षेप करे। इस पर महाना सपा विधायकों को शांति बनाए रखने के लिए कहा। मगर सपा विधायक अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद महाना ने कहा- मेरी बात सुनिए। अगर इस प्रकार की भाषा मत बोलिए। इसके बाद महाना ने कहा कि अतुल प्रधान को उठाकर बाहर फेंक दो।

आपकी सदस्यता समाप्त करवा दूंगा। इसके बाद अतुल प्रधान को मार्शल ने उठाकर बाहर निकाला। सपा विधायकों का वाक आउट ब्रजेश पाठक ने कहा- गोरखपुर एम्स राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। सपा के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा- सपा के लोग चिट्ठियों पर आंख बंद करके साइन कर देते हैं। ये सब लोग सिर्फ गले की खराश दूर करने यहां आते हैं।

हम विक्स की टिकिया रखवा देते हैं। सब लोग खा लें और गले की खराश दूर करें। ब्रजेश पाठक के बयान के बाद सपा विधायकों ने हंगामा कर दिया। वेल तक पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्ट हैं, तानाशाही नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। इसी बीच माता प्रसाद पांडेय ने कहा- गुस्सा क्यों कर रहे है डिप्टी सीएम। जवाब में पाठक ने कहा- जो बोएंगे वही पाएंगे। इसके बाद सपा विधायकों ने वाक आउट कर दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts