HomeEducation Newsहस्तिनापुर में बुलंदशहर के बच्चों ने देखे प्राचीन स्थल

हस्तिनापुर में बुलंदशहर के बच्चों ने देखे प्राचीन स्थल

-


शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुलदंशहर के छात्रों को महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन स्थलों का शैक्षिक भ्रमण किया। साथ ही महाभारत कालीन से जुड़े हुए तत्व पर चर्चा की एवं महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी के बारे में जानकारी प्राप्त की महाभारत कालीन ऐतिहासिक नागरिक के प्राचीन स्थलों का भ्रमण करने के लिए पर्यटक सैलानियों का आवागमन पांडवों की नगरी में रहता है।

देश-विदेश के पर्यटक सैलानी यहां पर प्राचीन हस्तिनापुर को देखने के लिए आते हैं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुलदंशहर के छात्रों ने महाभारत कालीन प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, सहित कर्ण मंदिर, 1857 का प्राचीन रघुनाथ महल आदि का भ्रमण कर यहां का इतिहास जाना। पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित पांडव टीले पर पर एएसआई कार्यालय से अरविंद राणा ने छात्रों को भ्रमण कराया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को महाभारत कालीन इतिहास बताया। इस अवसर पर शिक्षक निरुपम कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रों को प्राचीन इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से यह शैक्षिक भ्रमण है।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने हस्तिनापुर के महाभारत कालीन इतिहास को जाना जिससे उन्हें अपनी संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विरी सिंह, मुकुल सैनी, संतोष कुमार सुमन, मोहन सिंह यादव, रेनू यादव, अनुराधा यादव, भावना, कोमल आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts