spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingStock Market: भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, जानिए क्या है SENSEX...

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, जानिए क्या है SENSEX और NIFTY के हाल

-

  • सेंसेक्स फिर निकला 81000 के पार,
  • शेयर बाजार में जोरदार तेजी,
  • मिड-स्मॉलकैप स्टॉक्स में हरियाली।

Share Market: निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 300 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दिसंबर के पहले हफ्ते में लगातार तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला। Sensex फिर से 81000 के पार जा पहुंचा है तो NIFTY भी 24500 के पार ट्रेड कर रहा है। बाजार में आज आई तेजी के नेतृत्व आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हरियाली छाई हुई है। आज के सत्र में बीएसई सेंसेक्स फिलहाल 367 अंकों के उछाल के साथ 81213 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105 अंकों की उछाल के साथ 24561 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

तेजी और गिरने वाले शेयर्स: आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों में 20 स्टॉक्स तेजी के साथ और निफ्टी के 50 शेयरों में 35 स्टॉक्स तेजी के साथ और 15 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। तेजी वाले शेयरों में एनटीपीसी 1.61 फीसदी, एल एँड टी 0.77 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.74 फीसदी, आईटीसी 0.68 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.54 फीसदी, टीसीएस 0.66 फीसदी, इंफोसिस 0.61 फीसदी, टाइटन 0.53 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.43 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.37 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि, भारती एयरटेल 0य77 फीसदी, रिलायंस 0.39 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.23 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सेक्टरोल अपडेट: आज के कारोबार में बैंकिंग, आईटी, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी, ऑयल एँड गैस सेक्टर के शेयरों में शानदार तेजी है। जबकि, हेल्थकेयर, फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 267 अंकों के उछाल के साथ 57,780 अंक और NIFTY स्मॉलकैप इंडेक्स 121 अंकों की तेजी के साथ 19,126 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

डिफेंस स्टॉक्स में तेजी: आज के कारोबार में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। डीएसी (Defence Acquisition Council) ने 21,772 करोड़ रुपये के पांच खरीद समझौतों पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके चलते मझगांव डॉक, गार्डन रिच शिपबिल्डर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनामिक्स और हिदुस्तान एरोनॉटिक्स के शेयर 2-3 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts