Homeउत्तर प्रदेशMeerutआग की लपटों में घिरी, गली में भागी विवाहिता, गंभीर हालत में...

आग की लपटों में घिरी, गली में भागी विवाहिता, गंभीर हालत में भर्ती

-

  • पति, सास और सौतन पर लगाया जिंदा जलाकर मारने का आरोप, 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ीगेट में एक महिला संदिग्ध परिस्थितयों में बुरी तरह जल गई। अस्पताल में महिला ने कहा कि उसके पति, सास और सौतन ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया है। महिला की हालत बेहद गंभीर है और उसे मेडिकल कालेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लिसाड़ीगेट की शौकत कालोनी, गली नंबर तीन में शाहनवाज रहता है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। परिवार में 40 वर्षीय पत्नी गुलिस्ता और सात बच्चे हैं। कुछ समय से गुलिस्ता का शाहनवाज से मनमुटाव चल रहा था। आरोप है कि शाहनवाज किसी महिला के संपर्क में है, जिसका गुलिस्ता विरोध करती थी। तीन दिन से लगातार लड़ाई हो रही थी।

बुधवार रात गुलिस्ता की चीख सुनकर आसपास के लोग घर से निकल आए। उन्होंने बुरी तरह झुलसी गुलिस्ता को संभाला और ई रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल ले गए। गुलिस्ता 90 प्रतिशत तक जल गई। चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। रिश्तेदार वहां पहुंचे तो कंपकंपाती आवाज में गलिस्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति शाहनवाज, सास और उसकी सौतन ने पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाया है। पति दूसरी शादी करने वाला था। घर तक बेचने जा रहा था। उसने विरोध किया तो जला दिया।

गुलिस्ता की हालत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। चिकित्सकों ने यह देखा तो रात में ही उसे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों की मानें तो महिला की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts