Homeन्यूज़झारखंड में एक बजे तक 47.92 फीसदी मतदान

झारखंड में एक बजे तक 47.92 फीसदी मतदान

-

  • झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान दर्ज़ किया गया।
  • झारखंड में दो पीठासीन अधिकारी के खिलाफ एक्शन
  • एक को हिरासत में लिया गया

रांची। झारखंड में दो पीठासीन अधिकारी के खिलाफ एक्शन हुआ है। इनमें पहला देवघर के पीठासीन अधिकारी हैं, जिन्हे ड्यूटी से हटा दिया गया है। इन्हें वोट कास्टिंग कंपार्टमेंट के निकट पाया गया। वहीं दूसरा मधुपुर के पीठासीन अधिकारी हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इन्हें हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत मिली थी। बरहेट प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 98 झीमौली के मतदान के लिए खड़ी महिला 57 वर्षीय महिला सूरज टूडू (पति मंडल मरांडी) की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सीट बरहेट में सुबह नौ बजे तक 14.96 प्रतिशत, वहीं, बोरियो में 13.75 प्रतिशत तथा राजमहल में 13 प्रतिशत मतदान हो चुका था। आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट पर मतदान की रफ्तार तेज है। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है।

गिरिडीह में 12.69 फीसदी, जामताड़ा में 14.90 फीसदी, दुमका में 14.48 फीसदी, देवघर में 14.24 फीसदी मतदान हुआ है। धनबाद में 12.76 फीसदी मतदान हुआ है तो पाकुड़ में 16.12 फीसदी मतदान हुआ है। बोकारो में 12.48 फीसदी मतदान हुआ है। रांची में 16.00 फीसदी मतदान हुआ है। रामगढ़ में 15.87 फीसदी मतदान हुआ है। साहेबगंज में 14.17 फीसदी मतदान हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts