Homeउत्तर प्रदेशMeerutMEERUT NEWS: कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त से मिलकर कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज...

MEERUT NEWS: कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त से मिलकर कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराईं शिकायतें

-

मेरठ- विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को दर्जनों कांग्रेसी नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से मिले। इस दौरान उन्होंने एक दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की। शिकायत पत्र सौंप रहे कांग्रेसियों ने नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाया कि, ना तो शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो रही है और ना ही कूड़े का ही कोई निस्तारण किया जा रहा है। जबकि, पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने के चलते लोगों को अंधेरे में जीना पड़ रहा है। जिसके चलते शहरवासियों में नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सैयद सलीमुद्दीन शाह ने बताया कि, जब कोई व्यक्ति नगर निगम में अपने रिश्तेदारों का जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आता है तो उसे महीना तक चक्कर काटने पड़ते हैं जबकि, कोई भी अधिकारी प्रमाण पत्र बनवाने वाले व्यक्ति को संतोषजनक जवाब तक नहीं दे पाता। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारी लोगों से ग्राहकर के नाम से उल्टे सीधे टैक्स लगाकर मनमानी वसूली कर रहे हैं। कभी जीआईएस सर्वे के नाम पर लोगों से अवैध उगाई की जाती है, तो कभी अतिरिक्त हाउस टैक्स दिखाकर। जबकि, टैक्स देने के बावजूद भी शहरवासियों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है। जबकि, लोग टैक्स दे देकर परेशान हो चुके हैं। लेकिन सबकुछ जानते हुए भी नगर निगम के कर्मचारियों को रोकने वाला कोई नहीं।

वहीं, कांग्रेस नेताओं की बात सुनने के बाद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने जल्द ही इन सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। बता दें कि, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआईएस सर्वे द्वारा चिह्नित भवनों पर एक लाख से ऊपर वाले गृहकर की वसूली की नगर आयुक्त की योजना धड़ाम हो गई। बावजूद इसके हाउस टैक्स को लेकर लगातार शिकायतें मिलने के बाद भी शहरवासियों की समस्यायों का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts