HomeAccident Newsकार और पिकअप में भिड़ंत, चार लोगों की मौत

कार और पिकअप में भिड़ंत, चार लोगों की मौत

-

न्यूज डेस्क– कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार सुबह एक कार और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों ने दम तोड़ दिया।

स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक करके चारों शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर गणगापुर-श्री दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान, कमलापुरा तालुक में मारगुट्टी क्रॉस के पास सड़क हादसा हो गया। कार सवार चार लोगों की कार सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts