HomeCRIME NEWSमेरठ: दिल दहला देने वाली वारदात, कमेंट बाजी में कैंची से गोदकर...

मेरठ: दिल दहला देने वाली वारदात, कमेंट बाजी में कैंची से गोदकर हत्या !

-

  • मेरठ: नृशंस हत्या का वीडियो वायरल,

  • मजाक के दौरान हुई कहासुनी,

  • कमेंट बाजी में कैंची से गोदकर हत्या।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कारखाने में काम के दौरान कमेंट बाजी हुई और एक कर्मचारी ने दूसरे को कैंची घोपकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह वारदात कारखाने के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह मजाक का बुरा मानने वाले सहकर्मी ने अपने साथी की बेखौफ होकर वहशियाना तरीके से कैंची से गोदकर हत्या कर दी।

            – पीयूष कुमार सिंह ( एसपी सिटी मेरठ )

 

दरअसल बता दें थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के तारापुरी इलाके में एक कैची का कारखाना है। जहां मृतक दानिश काम किया करता था। इस कारखाने में ही काम करने वाले फरहान नाम के युवक से दानिश की मजाक के दौरान कहासुनी हो गई और देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता फरहान ने पास में रखी कैंची उठाकर दानिश के सीने में वार करने शुरू कर दिए। एक के बाद एक कर फरहान ने कैंची से दानिश के सीने पर कई वार कर डाले। घटना को देख कारखाने में काम करने वाले और लोगों ने किसी तरह फरहान को पकड़ा और दानिश को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस वक्त फरहान इस घटना को अंजाम दिया तो यह घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी की वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह फरहान पर जुनून सवार था और वो अपने सहकर्मी की बात का इस कदर बुरा मान गया कि उसने एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर अपने साथी दानिश को मौत के घाट उतार डाला। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मृतक और हत्यारोपी दोनों एक ही कारखाने में काम किया करते थे और मजाक के दौरान फरहान ने अपने साथी की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक फरहान को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts