Homeउत्तर प्रदेशMeerutजिले में उमेंद्र तिवारी और महानगर में सलिल विश्नोई कराएंगे चुनाव

जिले में उमेंद्र तिवारी और महानगर में सलिल विश्नोई कराएंगे चुनाव

-

– भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव के लिए घोषित किए पश्चिम के सभी जिलों के चुनाव अधिकारी


शारदा रिपोर्टर,मेरठ– भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बुधवार की देर रात पार्टी संगठन के चुनावों के लिए नियुक्त किए गए जिला चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा की।

प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि संगठन चुनाव के लिए 9 नवम्बर को जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। संगठन चुनाव की दृष्टि से बूथ समिति के चुनाव 15 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर के बीच होंगे। बूथ समिति चुनाव के बाद मंडल और जिला संगठन के चुनाव होंगे। इसमें संगठन चुनाव के सहायक चुनाव अधिकारी मुकुट बिहारी वर्मा-कानपुर क्षेत्र, रंजना उपाध्याय-अवध क्षेत्र, राजेन्द्र तिवारी-काशी क्षेत्र, अनिल चौधरी -पश्चिम क्षेत्र, कमलेश कुमार गोरखपुर क्षेत्र और हरीश कुमार सिंह ब्रज क्षेत्र के संगठन चुनाव का कार्य देखेंगे। प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और अरुणकांत त्रिपाठी प्रदेश चुनाव अधिकारी के साथ समन्वय करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव संबंधित कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। जिसमें बूथ इकाई स्तर से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव किया जाना है। उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष और जिलों में बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे। जिसको लेकर पूरा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। पार्टी ने अब प्रत्येक क्षेत्र में चुनाव अधिकारी घोषित किए हैं।

इनमें मेरठ जिला इकाई के लिए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और महानगर इकाई के चुनाव के लिए एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष सलित विश्नोई को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा शामली में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती, बिजनौर में एमएलसी अरुण पाठक, सहारनपुर महानगर में विधायक और पूर्व मंत्री रहे रामनेरश अग्निहोत्री, सहारनपुर जिले में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

जबकि मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी पूरनलाल लोधी, गाजियाबाद महानगर की विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, गाजियाबाद जिला की विधायक अनुपमा जायसवाल, हापुड़ के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा को जिम्मेदारी देते हुए चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts