HomeCRIME NEWSMEERUT NEWS: नाला सफाई को खड़ी जेसीबी में लगाई आग, नगर निगम...

MEERUT NEWS: नाला सफाई को खड़ी जेसीबी में लगाई आग, नगर निगम को हुआ लाखों का नुकसान

मेरठ में शरारती तत्वों की हरकत से नगर निगम को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। बुद्धवार अल सुबह नालों की साफ-सफाई के लिए खड़ी जेसीबी में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे जेसीबी जलकर स्क्रैप हो गई।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ– लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर रोड पर नालों की सफाई के लिए कड़ी नगर निगम की जेसीबी में किसी ने आग लगा दी। जेसीबी मशीन से ऊंची ऊंची लपटें निकलने लगी जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी।

सूचना पाकर दो दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आग लगने वाले की तलाश में जुट गई है।

फतेउल्लापुर रोड पर नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। नगर निगम कर्मचारी नालों की सफाई करने के बाद जेसीबी को फतेउल्लापुर रोड पर खड़े कर अपने घर चले जाते हैं। बुधवार सुबह किसी ने नगर निगम की जेसीबी में आग लगा दी। जिसके बाद वह धू-धू कर जलने लगी।

आग की ऊंची ऊंची लपटों को देखकर लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक जेसीबी जलकर स्क्रैप में बदल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग लगने वाले की तलाश शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts