HomeAccident Newsशामली: कार की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, मचा कहोराम

शामली: कार की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, मचा कहोराम

-


शामली। कांधला कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार लिलौन खेड़ी निवासी राहुल और उसके पांच वर्षीय भतीजे रौनक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का तीन वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों शवों को लेकर राजकीय अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं चिकित्सक ने घायल बालक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।

गांव लिलौन खेड़ी निवासी राहुल (35) पुत्र जयवीर रविवार को पांच वर्षीय भतीजे रौनक पुत्र रवि व अपने तीन वर्षीय पुत्र किट्टू के साथ बाइक से भैया दूज की कोथली देने के लिए गांव गंगेरू में अपनी बहन डोली के घर जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पीछे से तेज गति से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार राहुल और उसके पांच वर्षीय भतीजे रौनक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल का तीन वर्षीय पुत्र किट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल बालक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने राहुल और रौनक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राहुल के पिता जयवीर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts