Homeदेशआर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉय का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

आर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉय का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

-


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बिबेक देबरॉय पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट आॅफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलपति भी रह चुके हैं। दिल्ली एम्स ने कहा कि आंतों में दिक्कत की वजह से बिबेक देबरॉय का निधन हुआ है। भारत सरकार दिग्गज अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को पद्म श्री सम्मानित भी कर चुकी है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. बिबेक देबरॉय एक प्रखर विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में अच्छा लगता था।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री जी की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) के चेयरमैन और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts