Homepolitics newsPUBJAB NEWS: पंजाब में भगवंत मान के बाद कौन होगा नया प्रदेश...

PUBJAB NEWS: पंजाब में भगवंत मान के बाद कौन होगा नया प्रदेश अध्यक्ष? पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में सीएम भगवंत मान के प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जताने के बाद अब अमन अरोरा के नाम के चर्चाएं तेज हो गयी हैं। ऐसे में "आप" हिंदू चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर 2027 के विधानसभा चुनावों में हिंदू वोटरों को साधने की कोशिश करेगी।

-

नई दिल्ली/शारदा डेस्क- पंजाब में सियासी अटकलें तेज होती नजर आ रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटने वाले हैं। आप (आम आदमी पार्टी) की ओर से अमन अरोड़ा को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की उम्मीद जतायी जा रही है।

यह कहा जा सकता है कि पंजाब विधानसभा चुनावों 2027 को लेकर आप ने अभी से सोचना शुरू कर दिया है। अमन अरोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर आप हिंदू वोट बैंक हांसिल करने की कोशिश करेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रदेशाध्यक्ष का पद छोडे़ जाने की संभावना जताए जाने के बाद आगला प्रदेशाध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाएगी इस बात पर चर्चा तेज हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी सिख वोटों पर पकड़ बनाने के बाद अब केजरीवाल अब हिंदू चेहरे को मैदान में उतारकर हिंदू वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे। यह बदलाव 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है ताकि संगठन को और भी मजबूत किया जा सके।

पंजाब में उपचुनाव के दौरान प्रचार करते हुए भगवंत मान ने प्रदेशाध्यक्ष का पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। उसी के बाद से अमन अरोड़ा का नाम की भी चर्चायें तेज होने लगी। हालांकि अभी इस बारे में पार्टी अलाकमान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts