HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: सरधना में युवक की बेरहमी से हत्या

MEERUT CRIME: सरधना में युवक की बेरहमी से हत्या

-

– एक हाथ टूटा और सिर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी


शारदा रिपोर्टर,मेरठ- सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना स्थित एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले युवक के रूप में कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सोमवार सुबह घर से निकला था। मृतक की पीट-पीट कर हत्या की गई है। उसका एक हाथ टूटा हुआ था जबकि सिर पर भी चोट के निशान थे।

बताया जा रहा है कि मोहित सोमवार सुबह घर से निकाला था और तभी से गायब था। उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे, मंगलवार सुबह गांव के रहने वाले डॉ. जगदीश के मकान के निकट एक खाली प्लॉट में खून से लथपथ उसका शव पड़ा था।

मोहित की हत्या बेरहमी से पीट पीट कर की गई है। उसके शरीर चेहरे सहित सिर पर चोट के निशान थे और उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर और सीओ मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है वहीं मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि सोमवार से मोहित गायब था। सुबह एक प्लॉट में उसका शव मिला है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts