HomeEducation Newsकामर्स के छात्रों ने की फ्रेशर्स पार्टी

कामर्स के छात्रों ने की फ्रेशर्स पार्टी

-

  • कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।

मेरठ। वाणिज्य विभाग मेरठ कॉलेज मेरठ में एमकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया ।

कार्यक्रम में सभी छात्रों द्वारा बड़े ही जोश खरोश के साथ प्रतिभाग किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम किए गए जैसे म्यूजिकल चेयर, डांस, गीत, व दमशराड आदि आयोजित किये गये । कम्यूजिकल चेयर गेम में मधु वर्मा एवं नीरज विजेता रहे।

प्रथम सेमेस्टर के छात्रों में से मिस फ्रेशर मधु वर्मा व मिस्टर फ्रेशर मोहम्मद माश चुने गए। कार्यक्रम का संचालन आयजा़ फातिमा एवं आराध्या ने किया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के अध्यापक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राची, यशस्वी, रूबी, उर्मिला, रेशु, नीतू, आंचल रौथान, अमन मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts