HomeCRIME NEWSHapur Crime: जंगल में चारा लेने गई महिला की हत्या, घटनास्थल पर...

Hapur Crime: जंगल में चारा लेने गई महिला की हत्या, घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य कर रहे दरिंदगी बयां

-


हापुड़। सिंभावली के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई विधवा महिला का शव गन्ने के खेत में नग्नावस्था में पड़ा मिला है। पेट में दरांती घोंपकर हत्या की गई है। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका है। परिजनों ने एक युवक पर शक जताते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया गया कि महिला बुधवार को चारा लेने के लिए जंगल गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं आईं तो उनके बच्चों ने अपने चाचा समेत अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद देर रात तक ग्रामीणों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। महिला की हत्या की खबर लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

महिला के पति की दो साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थीं। महिला के देवर ने सोनू नाम के युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी गांव की कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। उसकी भाभी के साथ भी एक बार छेड़छाड़ की कोशिश की थी। पंचायत में मामले में समझौता हो गया था।

घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य कर रहे दरिंदगी बयां: जिस स्थान पर महिला का शव पड़ा मिला था, वहां की स्थिति महिला के साथ दरिंदगी बयां कर रही थी। महिला के पूरे शरीर पर घास लगी हुई थी। इससे लग रहा है कि महिला ने हत्यारे के साथ पूरा संघर्ष किया था। ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे एक से अधिक रहे हों।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। मृतका के देवर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts