HomeTrendingभारत की गति, भारत का विकास अभूतपूर्व है: पीएम मोदी

भारत की गति, भारत का विकास अभूतपूर्व है: पीएम मोदी

-


नई दिल्ली: पीएम मोदी ने सोमवार को एक समिट को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा दुनिया का वर्तमान और भविष्य AI से जुड़ा है। लेकिन भारत के पास डबल AI की ताकत है।

NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है। जब दुनिया चिंता में डूबी है तब भारत आशा का संचार कर रहा है। चुनौतियां भारत के सामने भी हैं लेकिन एक सेंस ऑफ पॉजिटिविटी यहां है। जिसे हम सब महसूस कर रहे हैं। इसलिए आज भारत की शताब्दी की बात हो रही है। ।”

PM मोदी ने कहा हमारे तीसरे कार्यकाल के 125 दिनों में हमने गरीबों के लिए 3 करोड़ नए पक्के घरों को मंजूरी दी है। 9 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। 8 नए एयरपोर्ट का काम शुरू हुआ है। युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया है…125 दिनों में हमारे सेंसेक्स और निफ्टी में 6-7% की बढ़ोतरी हुई है। हमारा फॉरेक्स 650 बिलियन डॉलर से बढ़कर 700 बिलियन डॉलर के पार कर चुका है।

मोदी ने कहा दुनिया का वर्तमान और भविष्य AI से जुड़ा है। लेकिन भारत के पास डबल AI की ताकत है। दुनिया की नजर में सिर्फ एक AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। लेकिन भारत के पास एस्पायरिंग इंडिया भी है…जब एस्पायरिंग इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत मिलती है, तब विकास की गति भी तेज होनी स्वाभाविक है।

पीएम मोदी ने कहा इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन के समय भारत गुलाम था जिसके कारण भारत औद्योगिक क्रांतियों का फायदा नहीं उठा पाया। लेकिन आज भारत का समय है। ये इंडस्ट्री 4.0 का दौर है। हमें आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। अब हम कमर कसकर तैयार हैं। इंडस्ट्री 4.0 के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए, जो स्किल सेट चाहिए उसपर भारत दिन रात काम कर रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts