HomeCRIME NEWSरिटायर्ड दरोगा के इंजीनियर बेटे की पीटकर हत्या

रिटायर्ड दरोगा के इंजीनियर बेटे की पीटकर हत्या

- गढ़रोड पर देर रात न्यूटिमा अस्पताल के पास रिटायर्ड दरोगा के इंजीनियर बेटे की पीटकर हत्या कर दी गई।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ- मेडिकल थाना क्षेत्र में न्यूटिमा अस्पताल के पास रविवार रात दरोगा के बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक विमल त्यागी एक टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर था।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात न्यूटिमा अस्पताल के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रिटायर्ड दरोगा के बेटे विमल त्यागी के साथ जमकर मारपीट की गई। मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विमल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विमल ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts