Homeउत्तर प्रदेशMeerutआज तीसरे दिन भी जारी रहा सपा विधायक का धरना प्रदर्शन

आज तीसरे दिन भी जारी रहा सपा विधायक का धरना प्रदर्शन

-

मेरठ– समाजवादी पार्टी से सरधना विधायक अतुल प्रधान का गुरुवार से विक्टोरिया पार्क में शुरू हुआ जन आंदोलन आज शनिवार (11 अक्टूबर) को तीसरे दिन भी जारी रहा। जबकि, इसके पहले भी निजी अस्पतालों में लोगों के साथ लूट का आरोप लगाकर अतुल प्रधान कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे हुए थे‌। जबकि, इस बार उन्होंने महंगे स्वास्थ्य को शिक्षा को मुद्दा बनाया है।

शनिवार को तीसरे दिन धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि, निजी स्कूलों में शिक्षा महंगी है। स्कूल की ड्रेस से लेकर किताबें तक कहां मिलेंगी यह सबकुछ भी फिक्स रहता है। इसी प्रकार निजी अस्पतालों में महंगे इलाज से आमजन परेशान है। धरने और आंदोलन से पहले सपा विधायक की जिले के अफसरों के साथ भी बात हुई थी, लेकिन विधायक ने जनहित के मुद्दे बताते हुए आवाज उठाने और धरना देने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि, सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा नहीं है। लोग निजी अस्पताल में बीमारों और निजी स्कूल-कॉलेजों में अपने बच्चों को भेजते हैं तो वहां उनसे अधिक पैसे वसूले जाते हैं।  विधायक ने कहा कि वह जनता की आवाज बनने का काम कर रहे हैं। जिससे व्यवस्था में सुधार हो। उनकी लड़ाई किसी से नहीं है। जब तक गरीबों को इंसाफ नहीं मिलेगा, वह आंदोलन जारी रखेंगे। बता दें कि, इससे पूर्व भी सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने मेरठ में अनशन किया था। कई दिनों तक यह अनशन चला था। विधायक ने एक निजी अस्पताल में मरीजों के साथ अनियमितता का आरोप लगाते हुए इस मुद्दे पर सरकार को भी घेरा था। इस दौरान निजी अस्पतालों के समर्थन में आईएमए भी खड़ा हो गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts