HomeTrendingमहात्मा गांधी की परपोती हैं बेहद ग्लैमरस !

महात्मा गांधी की परपोती हैं बेहद ग्लैमरस !

- अमेरिका के चर्चित शो डेव एंड शो की मेधा प्रोड्यूसर भी थीं। इसके अलावा उन्होंने मैटी इन द मॉर्निंग शो को भी प्रोड्यूस किया.

-

  • मेधा गांधी महात्मा गांधी की तरह एक सादगी भरा जीवन नहीं बल्कि एक ग्लैमरस लाइफ जीती

Medha Gandhi: महात्मा गांधी को सारी दुनिया में पहचाना जाता है। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोग उनके कसीदे पढ़ते हैं। गांधी के विचारों को दुनिया भर में लोग फॉलो करते हैं। आज गांधी जयंती है, ऐसे में पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। देश के लिए उनके योगदान को याद करने के साथ ही लोग उनके जीवन और परिवार के बारे में भी जानना चाहते हैं।

आज हम बापू से जुड़े ऐसे ही पन्ने को पलटेंगे, जहां उनके परिवार की एक ऐसी सदस्य के बारे में पता चलेगा, जिनका सीधा कनेक्शन हॉलीवुड से है। जी हां, वो महात्मा गांधी की तरह एक सादगी भरा जीवन नहीं बल्कि एक ग्लैमरस लाइफ जीती हैं। ये उनके परिवार की पांचवीं पीढ़ी से आती हैं।

क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी की एक परपोती हैं जो अमेरिका में रहती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो अमिरेका में क्या कर रही हैं?

महात्मा गांधी के सबसे बड़े बेटे हरिलाल के बेटे थे कांतिलाल और उनकी पोती का नाम मेधा गांधी है, जो अमेरिका में रहती हैं। कांतिलाल का परिवार काफी सालों पहले ही अमेरिका शिफ्ट हो गया था। कांतीलाल, महात्मा गांधी के वही पोते हैं जिन्होंने साबरमती आश्रम से शुरू हुए दांडी मार्च में हिस्सा लिया था। कहा जाता है कि उस वक्त 20 साल के कांतिलाल दादा महात्मा गांधी के आगे-आगे थैला लेकर चलते थे। ये तो बात हो गई कांतिलाल की अब बात करते हैं उनकी पोती मेधा गांधी के बारे में, जो हॉलीवुड में एक आर्टिस्ट हैं।

मेधा ह्यूमर राइटर यानी कॉमेडी राइटर हैं। वो कई शोज की स्क्रिप्ट लिखती हैं। इसके साथ ही मेधा गांधी कमाल की वोकलिस्ट यानी सिंगर भी हैं। इतना ही नहीं वो एक प्रोड्यूसर भी हैं। अमेरिका के चर्चित शो डेव एंड शो की मेधा प्रोड्यूसर भी थीं। इसके अलावा उन्होंने मैटी इन द मॉर्निंग शो को भी प्रोड्यूस किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts