HomeCRIME NEWSबढ़ते अपराधों के बीच पुलिस प्रशासन कर रहा दुर्व्यवहार

बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस प्रशासन कर रहा दुर्व्यवहार

-मेरठ में आज (2 अक्टूबर) को सपाइयों ने प्रदर्शन कर एडीजी को ज्ञापन सौँपा। अपराधों पर चिंता जताई।

-

शारदा रिपोर्टर,मेरठ- बढ़ते अपराधों के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पीड़ितों के साथ ही भाजपा को छोड़ अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एडीजी को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के नेतृत्व में एडीजी कार्यालय पहुंचे सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में बताया कि जनपद में आए दिन घरों में चोरियां, लूट, डकैती बढ़ती जा रही है। कोई भी व्यक्ति अपने घर को थोड़े समय के लिए भी अकेला नहीं छोड़ पा रहा है। इसके साथ ही बलात्कार, अपहरण और हत्या की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चियों को अब घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। दरिंदे कम उम्र की बच्चियों को बहला फुसला कर उनको निशाना बना रहे है। स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के अंदर भय का माहौल बना हुआ है।

इसके साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां दबे कुचले शोषित, वंचित व पिछड़ों के लिए हमेशा तत्पर रही हैं। आज भी विपक्षी दल किसी के भी साथ अन्याय में उसके साथ खड़े रहते हैं। लेकिन जिले का पुलिस प्रशासन उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। जो अनुचित है।

इस दौरान निरंजन सिंह, सचिन गुर्जर, शाहरूख खान, योगेंद्र सिंह, नाजमा, फाजिल खान, कामिल कुरैशी, ओमप्रकाश, महराज भड़ाना आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts