HomeCRIME NEWSShahjahanpur murder: घर के बाहर ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, जांच में...

Shahjahanpur murder: घर के बाहर ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-


शाहजहांपुर। ग्राम पंचायत कदरदादपुर उर्फ लिलथरा के मजरा यादव गौटिया में मंगलवार सुबह एक ग्रामीण का शव उसके घर के बाहर मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी।

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। ग्राम पंचायत कदरदादपुर उर्फ लिलथरा के मजरा यादव गौटिया निवासी मोरपाल यादव की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई देशराज ने पुलिस को तहरीर देकर रुपये के लेनदेन के विवाद में दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक मोरपाल यादव उर्फ पप्पू बाबा (50) के छोटे भाई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे जब वह खेत की रखवाली कर घर आए। उन्होंने घर के बाहर पाकड़ के नीचे लेटे भाई मोरपाल को आवाज दी लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। तब उन्होंने पास जाकर देखा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts